राजस्थान के 51 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब नई गाइडलाइंस जारी हो चुकी हैं, इस गाइडलाइंस में कुछ संसोधन किये गए है। मोदी केबिनेट में नए कृषि मंत्री बने कैलाश चौधरी ने किसानों की आय दुगुनी करने के लिए इस योजना में काफी बदलाव किए है। अब इस योजना के तहत लघु और सीमान्तकिसानों के साथ बड़े किसानों को भी किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिलेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को 30 जून तक आवेदन करना होगा।

इस योजना के तहत राजस्थान प्रदेश के 51 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। अभी तक राजस्थान के 39 लाख किसानों ने आवेदन कर दिया हैं, बाकी किसान अभी आवेदन करेंगे। इस योजना के जरिये किसानों को एक साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default