दिल्ली।
आज लोकसभा में शून्य काल के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने फिर अपनी मांगे रखी, आज बेनीवाल ने राजस्थान प्रदेश में किसानों के द्वारा उगाई जाने वाली स्पेशल फसलों को समर्थन मूल्य में शामिल करने की मांग रखी। बेनीवाल ने लोकसभा में राजस्थान में उगने वाली मोठ, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों को भी समर्थन मूल्य में शामिल करने की मांग की।
बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में गर्मी के दिनों में यह फसलें बहुतायत में उगाई जाती हैं, इसलिए इन फसलों को भी समर्थन मूल्य मिलना चाहिए, ताकि किसानों को फसलों का सही दाम मिल सके। इसके अलावा बेनीवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र नागौर में अधूरे पड़े रेलवे पुलों के निर्माण की भी मांग की।

Tnxx for comment