भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को पीएम मोदी को जान से मारने की मिली धमकी

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान के जयपुर में भाजपा कार्यालय में एक ऐसा पत्र हैं, जिसके आने के बाद हड़कंप मच गया हैं। इस खत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई हैं। इस पत्र को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से जब खोलकर पढ़ना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए। इस खत में साफ-साफ पीएम मोदी को मारने के बारे में लिखा था। और तो और पत्र भेजने वाले शख्स ने अपना नाम भी इस पत्र के ऊँपर लिखकर भेजा हैं।

पत्र भेजने वाले शख्श ने अपना राजेश टांक लिखा है। पत्र में पीएम मोदी को शपथ ग्रहण वाले दिन गोली से उड़ाने की बात लिखी हैं। यह पत्र डाक के द्वारा बीजेपी कार्यालय पहुंचा हैं। आरोपी ने इस पत्र में अपना पता भी लिखा है। इस पत्र में जयपुर का ही पता लिखा है। पते में शिवाड़ एरिया, गणेश कॉलोनी, कच्चा बंधा आमेर रोड़, जयपुर लिखा है। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने यह पत्र अब पुलिस के हवाले कर दिया हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default