जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की गहलोत सरकार अब अपना बजट पेश करने जा रही हैं। 27 जून को राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र में गहलोत सरकार अपना बजट पेश करेगी। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत पहली बार बजट पेश करेंगें। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री गहलोत सीएमओ में लगातार बैठकें कर रहे है।
मुख्यमंत्री गहलोत बजट पेश करने से पहले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलकर संवाद भी कर रहे है और जानकारी ले रहे हैं कि बजट कैसा होना चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों के साथ भी बैठकें की हैं। उन्होंने युवाओ, महिलाओं के साथ भी बैठक की हैं। इसके अलावा एनजीओ और सोसायटी के लोगों से भी बाते करके बजट के बारे में जानना चाहा हैं।


Tnxx for comment