धौलपुर, राजस्थान।
इन दिनों राजस्थान में जगन गुर्जर का नाम काफी चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में 12 जून को डकैत जगन गुर्जर ने एक गांव बाड़ी में महिलाओं पर अत्याचार करके उनको निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया था, जिसके बाद जगन गुर्जर एक बार फिर चर्चा में आ गया हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर कौन हैं जगन गुर्जर और कैसे बना चंबल का सबसे बड़ा डकैत?
जगन गुर्जर धौलपुर के डांग के भवुतिपुरा का रहने वाला हैं। जगन गुर्जर पहले सामान्य जिंदगी ही जी रहा था, लेकिन साल 1994 में जगन गुर्जर के जीजा की हत्या कर दी गई, इसी हत्या का बदला लेने के लिए जगन गुर्जर ने गांव के एक आदमी का कत्ल कर दिया और जगन अपनी पत्नी और भाइयों के साथ अपने गांव से भागकर चंबल चला गया। चंबल में जगन गुर्जर ने अपनी एक नई गैंग बनाई और डकैती करना शुरू कर दिया। जगन के भाई और उसकी पत्नी भी इस डकैती में साथ देने लग गए। जगन गुर्जर ने राजस्थान सहित मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में भी डकैती खूब की।
इस तरह डकैती करके वो चंबल का बादशाह बन गया और जगन गुर्जर का उस इलाके में इतना खौफ हो गया कि उसके गांव में 10 साल तक कोई शादी तक नहीं हुई। लोग गांव छोड़कर भाग गए, यहाँ तक कि उसके पिता भी गांव छोड़कर भाग गए। जगन की गैंग में कुल 25 आदमी थे। जगन ने पुलिस से भागते-भागते 2001 में सरेंडर कर दिया। जगन जेल में रहकर 5 साल बाद 2005 में फिर जमानत पर आ गया। उसके बाद 2008 के गुर्जर आन्दोलन में जगन गुर्जर ने काफी रॉल अपनाया। वसुंधरा राजे के महल को उड़ाने की भी धमकी जगन गुर्जर ने दे डाली।
इसके बाद वसुंधरा राजे को धमकी देने पर जगन गुर्जर पर 11 लाख का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई, तो 2009 में जगन ने सचिन पायलट के सामने समर्पण कर दिया। उसके बाद 10 सालों बाद 2010 में जगन गुर्जर के गांव में पहली शादी हुई और वो उसके भाई की बेटी की। साल 2017 में जगन फिर जेल से बाहर आया और अपनी पत्नी को उपचुनाव में उतार दिया, लेकिन उसमें उसकी पत्नी हार गई। उसके बाद फिर उसने डकैती करना शुरू कर दिया।
साल 2018 में जगन ने फिर सब सरेंडर कर दिया और इस बार जून 2019 में वो फिर जमानत पर बाहर आ गया। इस बार आते ही उसने धौलपुर के बाड़ी गांव में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया, इसलिए एक बार फिर जगन गुर्जर चर्चा में आ गया। ब बताया जा रहा हैं कि जगन गुर्जर राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश की ओर भाग गया हैं। पुलिस उसकी तलाशी में जुटी हुई हैं।



Tnxx for comment