नागौर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है, बेनीवाल ने इस पत्र में नागौर शहर में स्थित रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के रुकाव के लिए मांग की, वहीं कुछ ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाने को लेकर बेनीवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। बेनीवाल ने यह मांगे तत्काल प्रभाव से पूरी करने को कहा, ताकि नागौर वासियों को कोई असुविधा नहीं हो।
बेनीवाल का कहना हैं कि ऐसा करने से रेलवे को फायदा भी होगा, क्योंकि ट्रेनों के सही संचालन से यात्रियों में काफी बढ़ोतरी होगी। इस पत्र में नागौर से होकर निकलने वाली हमसफर ट्रेन का भी नागौर में रुकाव करवाने की भी मांग की गई हैं। बेनीवाल ने कुल 3 पत्र रेल मंत्री को लिखे है, हम यह पत्र नीचे दिखा रहे हैं, आप देख सकते है।



Tnxx for comment