गंगानगर, राजस्थान।
गंगानगर जिले के ठाकरी गांव के एक किसान से कर्ज परेशान होकर रविवार को आत्महत्या कर ली। किसान ने आत्महत्या करने से पहले एक video भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। किसान सोहनलाल ने दोपहर में video डाल कर उसके ऊँपर 'दोस्तों अंतिम राम-राम' लिखा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद किसान की हालत खराब हो गई। किसान को जल्दीबाजी में रायसिंहनगर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में किसान सोहनलाल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना हैं किसान ने चुनाव में समय किये वादे के हिसाब से 10 दिन में कर्जा माफ नहीं होने पर आत्महत्या कर ली। किसान ने भी सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। किसान ने कहा कि 10 दिन में कर्जा माफ होने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूँ, मेरे मरने के बाद गहलोत और पायलट पर मुकदमा कर देना। मेरा शव तब तक नही उठाना जब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं होगा।

Tnxx for comment