नागौर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों में नागौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व नागौर सांसद ज्योति मिर्धा ने नामांकन फॉर्म में अपना ऑफिसियल फेसबुक पेज- Dr Jyoti mirdha Nagaur दिया था। इस पेज पर उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। चुनावों के समय यह पेज पूरी तरह से एक्टिव था और इस पेज पर उनके कार्यक्रमों, उनके भाषण सब कुछ अपडेट हो रहे थे। चुनाव के बाद भी इस पेज पर मिर्धा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
अब पेज से मिर्धा के फोटो हटे, पेज पर नहीं हो रहा कुछ भी अपडेट
इस पेज से अब मिर्धा की प्रोफाइल फोटो और कवर फ़ोटो हटा दी गई हैं। यह पेज फेसबुक से अप्रूव भी हुआ है, लेकिन अब इस पेज से फ़ोटो वगेरा हटा दी गई हैं। 27 मई के बाद इस पेज पर कोई पोस्ट नहीं की गई हैं। पिछले 10 दिनों से यह पेज अब निष्क्रिय ही हैं। आखिर इस पेज के साथ ऐसा क्या हुआ, इसकी पुष्टि INC News नहीं करता हैं, लेकिन इस पेज पर ऐसा जरूर देखने को मिला है।


Tnxx for comment