नागौर, राजस्थान।
लोकसभा में 2 दिन के अवकाश के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल दिल्ली से अपने लोकसभा क्षेत्र नागौर आ गए हैं, बेनीवाल का आज का खींवसर के गांवों में दौरे का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही बेनीवाल के नागौर आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग अपने हाथों में कागजों में लिखी हुई समस्याएं लेकर बेनीवाल के पास आ गए, इस कारण सांसद को अपने आवास पर ही जनसुनवाई करनी पड़ी।
बेनीवाल ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनको सुलझाने का प्रयास किया, उन्होंने कॉल करके अधिकारियों से बातचीत भी की। अब सांसद बेनीवाल अपने विधानसभा क्षेत्र खींवसर में गांवो का दौरा करेंगे, वहा पर लोगों को जनसमर्थन के लिए धन्यवाद देंगें और साथ ही जनसुनवाई गांवो में ही कि जाएगी, बेनीवाल ने इस कार्यक्रम को आपका सांसद आपके द्वार दिया हैं।

Tnxx for comment