जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में विधानसभा का दूसरा सत्र चल रहा हैं। शुक्रवार को विधानसभा के दूसरे सत्र में हनुमानगढ़ जिले से भादरा विधायक बलवान पूनियां ने बड़े ही मार्मिक तरीके से किसानों की हकों की बात कही। बलवान पूनियां ने किसानों के साथ हो रहे अन्यायों के बारे सबूतों के साथ बात की। जब बलवान पूनियां विधानसभा में बोल रहे थे, उस समय सब विधायक चुपचाप सुनते रह गए, लेकिन उनके सवालों का जवाब कोई नहीं दे पाया।
बलवान पूनियां के इस विधानसभा में बोले गए वाक्य का video हमने दिया हैं, आप देख सकते है। बलवान पूनियां ने सबूतों के साथ एक -एक बात रखकर किसानों के हकों की मांग की। बलवान पूनियां ने किसानों की जमीन की कुर्की के नोटिस को रोकने की मांग की। बलवान पूनियां ने यह भी कहा कि हर सरकार कहती हैं हम किसानों की आय दुगुनी कर देंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं हैं। किसानों को फसल बीमा के नाम पर भी ठगा जा रहा हैं। किसानों से फसल बीमा के नाम पर ब्याज की वसूली की जा रही हैं।

Tnxx for comment