प्रकृति के बिना हमारा कोई जीवन नहीं हैं। हमें हवा, पानी, भोजन सब प्रकृति से ही मिलता हैं, लेकिन हम धीरे-धीरे इस प्रकृति का एहसान भूलते जा रहे हैं और इसे खत्म करने में लगे हुए है। जैसे-जैसे शहर बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैसे ही पेड़ पौधे कम होते जा रहे हैं और प्रदूषण बढ़ता ही आ रहा हैं। प्रदूषण का असर हमारे ऊँपर साफ-साफ दिखाई दे जाएगा, आजकल कितनी बीमारियां बढ़ गई हैं। आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस हैं, यह पूरे विश्व मे मनाया जाता हैं, ताकि हमें पर्यावरण के रखरखाव और सरंक्षण की सिख मिले।
कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने की पयार्वरण दिवस पर अपील
आज पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री और कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने अपील की हैं कि आज के दिन सभी कम से कम एक या उससे अधिक पेड़ लगाए, स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना बिना पेडों के नहीं की जा सकती, इसलिए सभी अपने विवेकानुसार वृक्षारोपण करके उनकी देखभाल का संकल्प ले।
साथियों INC Media भी आप सभी से यही अपील करता हैं कि अपने घर या ऑफिस या किसी भी जगह कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करे, ताकि वो बड़ा होकर हमारे लिए फायदेमंद हो सके। पर्यावरण दिवस पर वैसे तो लाखों पेड़ लगाए जाते हैं, लेकिन उनमें से हजारों ही जिंदा बचते है। इसलिए रखरखाव जरूरी हैं।

Tnxx for comment