विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर रालोपा उतारेगी अपने प्रत्याशी- हनुमान बेनीवाल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा से इस्तीफा दे दिया हैं। बेनीवाल नागौर की खींवसर विधानसभा से दिसम्बर 2018 में विधायक चुने गए थे, लेकिन अब बेनीवाल सांसद बन गए है, इसलिए उनको 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना था। बेनीवाल ने जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उसके बाद बेनीवाल ने खुलकर मीडिया से बातचीत की।

उपचुनाव में दोनों जगह उतरेगा रालोपा प्रत्याशी- बेनीवाल

बेनीवाल ने कहा कि भाजपा से हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए था और वो सिर्फ केंद्र तक सीमित था। राजस्थान में हमारा किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं हैं। खींवसर उपचुनाव में रालोपा का ही प्रत्याशी मैदान में उतरेगा, वहीं झुंझनु की मंडावा सीट भी रालोपा का क्षेत्र हैं, इसलिए मंडावा सीट से ही रालोपा का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा।

हम आपको बता दे कि इस लोकसभा चुनाव में राजस्थान के 2 विधायक सांसद बन गए है, जिनमें एक तक हनुमान बेनीवाल हैं, जो खींवसर से विधायक थे और अब नागौर से सांसद है, वहीं दूसरे झुंझनु की मंडावा विधानसभा से विधायक थे और अब वो झुंझनु से सांसद बन गए है। ऐसे में इन दोनों सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default