लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने जनसुनवाई के बाद ली अधिकारियों की बैठक

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा से विधायक मुकेश भाकर ने सोमवार शाम को तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक ली, इस बैठक में आमजन की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र में पानी, सड़क, बिजली समेत अनेक सार्वजनिक समस्याओं को लेकर जनसुनवाई के दौरान शिकायतें आई थी, उन शिकायतों को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक ली और इन समस्याओं से निपटने के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए गए।

विधायक मुकेश भाकर ने रविवार और सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडनूं की जनता के लिए लाडनूं के प्रधान कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा था, जिसमें क्षेत्र के सेंकडो लोग अपनी समस्याएं लेकर आये थे। विधायक ने जनता की समस्या सुनकर उनको जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default