चूरू, राजस्थान।
चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने आज फिर अपना कार्यभार संभाल लिया है। जिला प्रमुख के कार्यभार संभालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। वहीं जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि यह न्याय की जीत हैं, मुझे राजनीतिक द्वेषता का शिकार बनाया गया, जिन लोगों ने मेरे लिए पसीना बहाया, मैं उनके लिए खून तक बहा दूंगा।
राजस्थान सरकार के इशारे पर हरलाल सहारण को किया गया था गिरफ्तार
अभी हाल ही में चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण को।जयपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सरकार का आरोप था कि हरलाल सहारण ने पंचायत समिति के चुनाव में फर्जी मार्कशीट लगाई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पंचायत अधिनियम के तहत हरलाल सहारण को।चूरू जिला प्रमुख से निलंबित कर दिया, लेकिन कोर्ट ने इस निलंबन पर रोक लगा दी हैं और राज्य सरकार को जवाब तलब किया है।

Tnxx for comment