ओलम्पियन और विधायक कृष्णा पूनियां गांवों ने जाकर मिल रही हैं आमजन से

INC News
0

चूरू, राजस्थान।

चूरू जिले की सादुलपुर राजगढ़ विधानसभा से विधायक कृष्णा पूनियां इस गर्मी में गांव-गांव जाकर महिलाओं, बुजुर्गों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं, साथ ही उनके निराकरण के लिए सम्बंधित विभाग को दिशा निर्देश भी दे रही हैं। चूरू में इन दिनों पारा 50 डिग्री के पास पहुंच गया और गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं, इसलिए विधायक पूनियां गांवो में जाकर पानी की समस्या का भी जायजा ले रही हैं। इस भीषण गर्मी में विधायक गांव-गांव घूम रही हैं।

मनरेगा में काम कर रही औरतों से बातचीत करती विधायक कृष्णा पूनियां

विधायक कृष्णा पूनियां गांवो में घूमते हुए जनसुनवाई करते-करते मनरेगा में काम करती हुई औरतों से मिली। विधायक ने इस तपती धूप में महिलाओं के साथ बैठकर उनकी सार्वजनिक समस्याओं को जाना और ऐसे समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन भी दिया। विधायक पूनियां का कहना है कि अब हम एक नए राजगढ़ का निर्माण करेंगे, सबको साथ ले चलेंगें और सबका विकास करेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default