राजस्थान के करौली में बलात्कार करके युवती की हत्या की, पेड़ से लटकाया शव को

INC News
0

करौली, राजस्थान।

राजस्थान में पिछले 2 महीने से महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन एक न एक खबर ऐसी आती हैं। आज एक बार फिर राजस्थान शर्मशार हो गया जब करौली जिले में एक युवती के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या के बाद युवती का शव पेड़ से भी लटका दिया गया ताकि ऐसा लगे कि लड़की ने आत्महत्या की हैं। पीड़ित लड़की करौली की बापौती तहसील के गज्जूपुरा गांव की रहने वाली हैं।

पुलिस के अनुसार युवती के पिता श्रीमोहन मीणा ने पुलिस को गुरुवार आधी रात को कॉल करके बताया कि उसकी बेटी पिंकी रात में शौच करने के लिए घर के पास मोबाइल लेकर गई थी, उसके बाद एक घण्टे तक युवती घर नहीं लोटी। सुबह जब छानबीन की गई तो युवती पेड़ स्व लटकी हुई मिली। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default