जयपुर, राजस्थान।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल आज अपना इस्तीफ़ादेने जा रहे है, यह इस्तीफा बेनीवाल राजस्थान विधानसभा से दे रहे है, क्योंकि अब वो विधायक से सांसद बन गए है। विधायक बेनीवाल आज जयपुर में विधानसभा में जाकर अपना इस्तीफा देंगें। बेनीवाल अपना इस्तिफा विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को शाम 4बजकर 15 मिनट पर देंगें। बेनीवाल ने अभी ट्वीट करके यह जानकारी साझा की हैं।
हम आपको बता दे कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल खींवसर विधानसभा से विधायक चुने गए थे, उसके बाद हाल ही में लोकसभा चुनावों में भी बेनीवाल ने नागौर लोकसभा से चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में बेनिवाल ने जीत दर्ज की और अब वो नागौर लोकसभा सीट से सांसद बन गए है। इसलिए सांसद बेनीवाल अपने विधायक पद से इस्तीफ़ादे रहे है।


Tnxx for comment