नागौर, राजस्थान।
आज नागौर की परबतसर विधानसभा में विधायक रामनिवास गावड़िया ने जनता दरबार लगाया, इस कार्यक्रम में विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए। विधायक रामनिवास गावड़िया के जनसुनवाई कार्यक्रम में सेंकडों लोग पहुंचे और उन्होंने पानी, सड़क, बिजली और अन्य प्रकार की सार्वजनिक समस्याओं को लेकर विधायक से बातचीत की।
यह जनता दरबार परबतसर के डाक बंगले में लगाया गया, विधायक सुबह 10 बजे यहां आकर बैठ गए, विधायक गावड़िया के साथ अनेक विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि आमजन की समस्याओं का निराकरण उसी स्थान पर तुरंत हो जाए। हम आपको बता दे कि विधायक रामनिवास गावड़िया राजस्थान विधानसभा के सबसे युवा विधायक हैं और वो पहली बार विधायक बनकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे हैं।


Tnxx for comment