चूरू, राजस्थान।
राजस्थान में इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा हो गई हैं। गर्मी के साथ साथ लू ने राजस्थान वासियों की हालत खराब कर रखी हैं। इसी गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। राजस्थान के चूरू में तापमान 47.3 डिग्री पर पहुंच गया। इतने पारे के साथ वह दुनिया में 6ठा और देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर श्रीगंगानगर भी टॉप-15 सबसे गर्म शहरों में शुमार हुए।
दोनों शहरों में पारा 46.8 डिग्री रहा। जयपुर में मई माह के सबसे गर्म दिन-रात रहे, यहां दिन का पारा 44.5°, रात का 30.2 डिग्री रहा. प्रदेश में कई जगह जलसंकट भी गहरा गया है. दुनिया में सबसे गर्म कैप सेंट फ्रांसिस (Cape Saint Francis) है जहां पारा 56.8° है.
दुनिया में 6 सबसे गर्म शहर
1. कैप सेंट फ्रांसिस द. अफ्रीका 56.8
2. मित रिया कुवैत 48.6
3. जैकबाबाद पाकिस्तान 48.5
4. चंद्रपुर भारत 48.0
5. ब्रह्मपुरी भारत 47.5
6. चूरू भारत 47.3

Tnxx for comment