जयपुर, राजस्थान।
आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 वीं का परिणाम जारी किया है। इस बार के परिणाम लड़को के बजाय लड़कियों बाजी मारी हैं, वहीं राजस्थान की जयपुर की एक किसान के बेटी ने लड़कियों में टॉप किया हैं। किसान की बेटी शिला जाट ने 99.17 प्रतिशत अंक बनाये हैं। शिला ने 600 अंको में से 595 अंक प्राप्त किये है।
शिला एक साधारण परिवार से है, उनके पिता मोहनलाल जाट अनपढ़ हैं, लेकिन बेटी ने आज राजस्थान टॉप किया हैं। पिता दूध बेचने का काम करते हैं, तो शिला की माता ग्रहणी हैं। शिला की माता कक्षा 8 वीं तक पढ़ी हुई हैं। शिला ने बताया कि उसे सबसे पहले डॉक्टर बनकर उसके बाद वैज्ञानिक बनना है। शिला ने कहा कि मेरा लक्ष्य वैज्ञानिक बनना ही हैं।

Tnxx for comment