बाड़मेर, राजस्थान।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से सांसद कैलाश चौधरी पहली बार राजस्थान के प्रवास पर आए हैं, इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया हैं। कैलाश चौधरी को पीएम मोदी की कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया हैं। कैलाश चौधरी पहली बार ही सांसद बने हैं और उन्हें पहले ही पड़ाव में मंत्री पद मिल गया हैं।
किसानों के लिए होगी ई-मंडी की शुरुआत- कैलाश चौधरी
केंद्रीय मंत्री और बाड़मेरसांसद कैलाश चौधरी ने कहा हैं कि देश मे ई-मंडी की शुरुआत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, इस इ-मंडी के कारण किसान अपनी फसल का उचित पा सकेंगें। इसके अलावा हम 2020 तल किसानों की आय दुगुनी कर देंगें, यह हमारे पीएम मोदी जी का भी सपना हैं। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकें अपनाई जाएगी, जिसके बाद किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी।

Tnxx for comment