हनुमानगढ़, राजस्थान।
जिले की भादरा विधानसभा से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने ईद की छुट्टी के दिन ही एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विधायक ने सिंचाई विभाग और पीएचडी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग में भनाई में बने हुए डेम को पानी से भरने के सम्बंध में चर्चा की गई और विधायक ने उसी समय भनाई डेम पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विधायक ने खुद जाकर अधिकारियों के साथ जेसीबी लगवाकर भनाई डेम से मिट्टी निकलवाई और उसके पीछे-पीछे पानी की शुरुआत करवाई। इस पानी को किसानों के लिए सिंचाई करने के लिए काम मे लिया जाएगा। विधायक के ऐसा कदम उठाने से भनाई क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Tnxx for comment