मकराना, नागौर।
मकराना में हाल ही में बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में विधायक रुपाराम मुरावतिया पहुंचे, विधायक ने अस्पताल पहुंचकर नए भवन का जायजा लिया। डॉक्टरों के साथ अस्पताल में उपस्थित सुविधाओं पर चर्चा की, उसके बाद विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के साथ मीटिंग भी ली और इस मीटिंग में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई और विधायक ने कुछ आवश्यक निर्देश भी चिकित्सकों को दिए।
इन सुविधाओं को लेकर विधायक मुरावतिया ने सरकार को लिखे पत्र
विधायक रुपाराम मुरावतिया ने उच्च अधिकारियों से वार्ता करके स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़े पदों पर डॉक्टर लगवाने के बारे में बात की, 24 घण्टे अस्पताल में बिजली की व्यवस्था के लिए अलग से बिजली लाइन की व्यवस्था करने के लिए भी विधायक ने पत्र लिखा। निःशुल्क दवा वितरण केंद्र भी खोलने की बात इस मीटिंग में हुई।

Tnxx for comment