परबतसर, नागौर।
परबतसर में पिछले कई वर्षों से लगातार विभिन्न रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त चलने के कारण यहां सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में बच्चों, सहित आमजन को परेशानियॉं उठानी पड रही थी। उन्हे मजबूरन मंहगे निजी चिकित्सालय व क्लिनिकों मे जाना एवं खर्च उठाना पड़ रहा था। जब लोगों ने इस असुविधा से विधायक रामनिवास गावड़िया को अवगत कराया तो विधायक गावड़िया ने यह मामला आगे तक उठाया।
विधायक गावड़िया की मेहनत को मिली सफलता, एक साथ तीन डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
विधायक के द्वारा मामला आगे तक उठाने के बाद अब परबतसर के सरकारी अस्पताल में एक साथ तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई हैं। इनमें डॉ. दुर्गाराम (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. रघुराम स्वामी (फिजिशियन), डॉ. चन्द्राराम की परबतसर सीएचसी में लगाया गया हैं। इससे पहले विधायक ने कुछ दिन पहले इसी अस्पताल में औचक निरीक्षण भी किया था, उस समय विधायक अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर नाराज हो गए थे और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को एपीओ भी करवा दिया था।
एक साथ इतने डॉक्टरों के बाद अब परबतसर की जनता को शहर से बाहर जाने की नोबत नहीं आएगी, न ही किसी रोगी को रेफर करना पड़ेगा। विधायक की सक्रियता को देखते हुए परबतसर के व्यापारियों और अन्य वर्गों ने विधायक गावड़िया का आभार भी प्रकट किया हैं।

Tnxx for comment