नागौर, राजस्थान।
नागौर से जोधपुर जाने वाले हाइवे लोगों की मौत का काल बनता जा रहा हैं। आये दिन इस हाइवे पर रोड़ एक्सीडेंट हो रहे है और बेमौत लोग मारे जा रहे है। इन दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण हाई वे का निमार्ण हैं। हाइवे पर बनाया गया डिवाइडर आधा अधूरा हैं, तो रोड़ के दोनों से गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए है। इस रोड़ की साइज काफी छोटी हैं, ऊँपर से उस समय पर डिवाइडर बना दिया गया हैं। ऐसी स्थिति में अगर ड्राइवर से थोड़ी स्व चूक हो गई तो या तो गाड़ी गहरे गड्ढे में होगी या फिर नाले में।
जब टॉल टैक्स देते हैं, तो विभाग को सुरक्षा भी मुहैया करानी होगी- नारायण बेनीवाल
इस मामले को उजागर करते हुए शहर के रालोपा नेता नारायण बेनीवाल ने इसे विभाग की लापरवाही बताया हैं। उनका कहना हैं कि जब जनता टॉल भर रही हैं, तो जनता को दुर्घटना से बचाना भी विभाग की ही जिम्मेदारी हैं। 4 महीने में 50 से ज्यादा एक्सीडेंट हो गए है, लेकिन फिर भी विभाग अभी तक जागा नहीं हैं। टॉल लेने वाली कम्पनी भी अपनी मनमानी कर रही हैं, अगर ऐसा होता रहा तो हम जनांदोलन करेंगें।


Tnxx for comment