आखिर बेनीवाल की रालोपा को मिल ही गया उसका हक, उसकी बोतल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले राजस्थान में नई पार्टी बनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को अब उसका पुराना चुनाव चिन्ह मिल गया हैं, इसके साथ ही अब चुनाव आयोग ने रालोपा को क्षेत्रीय दल दर्जा भी दिया हैं। रालोपा का अब चुनाव चिन्ह भी फिक्स हो गया हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान रालोपा को बोतल चुनाव चिन्ह मिला था, लेकिन लोकसभा चुनावों में उनका बोतल चुनाव चिन्ह छीन लिया गया।

लोकसभा चुनावों में रालोपा को टायर चुनाव चिन्ह दे दिया। ऐसा चुनाव आयोग के नियमो के आधार पर हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार उसी पार्टी को क्षेत्रीय दल का दर्जा मिलता हैं, जिसके पास उस राज्य की 2विधानसभा में 2 विधायक हो और पूरे 6 प्रतिशत वोट हो। विधानसभा चुनाव में रालोपा के पास विधायक तो 3 थे, लेकिन वोट बैंक नहीं था। इसलिए उनका चुनाव चिन्ह बदल गया।

अब लोकसभा चुनावों के हिसाब से रालोपा के 2 विधायक और एक सांसद हो गए, इस हिसाब से रालोपा चुनाव आयोग के दूसरे नियम को पास कर गई और उसे चुनाव आयोग ने क्षेत्रीय दल का दर्जा मिल गया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default