बाड़मेर में गायों के मरने पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बोले- इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार हैं।

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

बाड़मेर के गडरारोड़ क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से भुख-प्यास गायों के मरने की घटनाएं हो रही हैं, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को अवगत कराया। इस मामले में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि गायों की मौत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं, केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के नियम बदल डाले है, जिसके कारण यह समस्या सामने आ रही हैं। एक और केंद्र की भाजपा सरकार अपने आप को गायों का रक्षक बताती हैं, लेकिन वो सिर्फ नारेबाजी ही हैं, गायों के लिए कुछ प्रबंधन नहीं कर रही हैं।

दरअसल ये दिनों बाड़मेर क्षेत्र में पानी की काफी समस्या हैं, जिसके कारण गायों को दूर की बात इंसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गायों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था के लिए बाड़मेर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत भी कराया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default