मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे है जयपुर में जनसुनवाई, प्रदेश के सैंकड़ों लोग हो रहे शामिल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज खुद अपने जयपुर आवास पर जनसुनवाई कर रहे है। प्रदेश का मुख्यमंत्री अगर जनसुनवाई कर रहा हैं, तो यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी बात हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह 10 बजे से अपने नए आवास सिविल लाइंस 8 पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसुनवाई में प्रदेशभर से सैंकड़ो लोग इस शिविर में भाग लेने आ रहे है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ-साफ निर्देश अधिकारियों को दिए है कि जनसुनवाई के दौरान जो भी आदमी आये, उसकी समस्या जल्द से जल्द निपट जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा हैं कि राजस्थान की जनता को कोई कष्ट नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसा काम अपने पिछले कार्यकाल में भी करते थे, जो।हमेशा चर्चा का विषय बना रहता था।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default