मकराना में लू और भीषण गर्मी से हुई लोगों की मौत से आहत हुए विधायक रुपाराम, अब बोले ऐसा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान में इन दिनों गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। पारा 50 डीग्री तक पहुंच गया हैं। राजस्थान में कई लोगों की इस गर्मी और लू से मौत हो गई हैं। नागौर के मकराना से भी कई लोग इस लू और गर्मी की चपेट में आ गए है। इस लू के चलते हुई लोगो की मौत पर मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया काफी आहत हुए है।

विधायक रुपाराम ने बताये लू से बचने के उपाय

विधायक रुपाराम मुरावतिया ने कहा हैं कि आज मैं आपको एक महत्वपूर्ण बात बता रहा हूँ, अभी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ लू चल रही हैं, इसके कारण काफी लोग इसकी चपेट में आ रहे है, हमारे राजस्थान सहित नागौर और मकराना से भी कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। घर से खाली पेट कोई भी बाहर नहीं निकले, दिनभर पानी पीते रहे, उसके साथ पुदीना भी पीते रहे और लू लगने के बाद हाथों हाथ डॉक्टर के पास जाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default