1101 दिनों तक अनशन करने वाले पीरदान ने अब नागौर सांसद बेनीवाल को लिखा पत्र

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

5 सालों से न्याय की खातिर दर-दर की ठोकरें खा रहे पीरदान सिंह राठौड़ को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया। यहां तक कि राठौड़ ने इस न्याय के लिए 1101 दिनों तक अनशन भी कर लिया, लेकिन कानून हैं कि न्याय नहीं दे रहा हैं। हालांकि यह बातें पढ़कर कोई विश्वास नहीं करेगा, लेकिन यह सच्चाई हैं कि सबसे बड़े गणराज्य के प्रधानमंत्री के द्वारा आदेश होने के बाद भी पीरदान सिंह राठौड़ को न्याय नहीं मिल सका हैं।


अब नए सांसद से नई उम्मीद देख कर लिखा पत्र

पीरदान सिंह राठौड़ का पैतृक गांव नागौर जिले में ही आता हैं और हाल ही में नागौर से रालोपा के हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए है। बेनीवाल ने आज अपने घर पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा हैं। इसलिए पीरदान सिंह राठौड़ ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों, उनके खिलाफ हुए अन्याय का वर्णन किया है। यह पत्र उन्होंने नागौर आवास, विधायक आवास, मेल आईडी सहित सब जगह भेज दिया। पीरदान सिंह राठौड़ को हनुमान बेनीवाल से एक उम्मीद हैं कि शायद न्याय मिक जाए।

राठौड़ को बेनीवाल से उम्मीद इसलिए हैं क्योंकि बेनीवाल ने विधायक रहते हुए विधानसभा में तीन बार पीरदान को न्याय देने की मांग उठाई हैं। पीरदान सिंह ने अभी राजस्थान कोर्ट से भी ऑर्डर करवाया था। कोर्ट ने राजसमंद कोर्ट को आदेश दिया था कि पीरदान मामले को 2 महीने में खत्म किया जाए, लेकिन राजसमंद कोर्ट के न्यायाधीश ने पीरदान सिंह राठौड़ को न्याय देने स्व साफ साफ मना कर दिया। एक न्यायाधीश इस तरह कर सकता हैं, यह आप सोच नहीं सकते। यही कारण रहा हैं कि पीरदान को आज तक न्याय नही मिला।

क्या आप जानते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा हैं, इसका जवाब यह हैं कि पीरदान सिंह राठौड़ की लड़ाई भी आर के मार्बल के मालिक के साथ है। वही आर के मार्बल जो विश्व मे भी ख्याति विख्यात हैं। वही आर के मार्बल जिसके सामने बड़ा से बड़ा नेता सिर झुकाता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default