दिल्ली।
आज दिल्ली में पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेने जा रहे हैं, इस दौरान सभी निर्वाचित सांसद दिल्ली में ही हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने राजस्थान के नागौर से सांसद और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल भी दिल्ली पहुंच गए। यहाँ पर आज रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए।
बेनीवाल अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि के सामने नतमस्तक भी हुए। हम आपको बता दे कि आज दिल्ली में शाम 7 बजे पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने जा रहे है। पीएम मोदी के साथ उनके सभी मंत्री भी आज शपथ लेंगे।

Tnxx for comment