बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने केंद्र में नेतृत्व मिलने पर कहा ऐसा, देखें यहाँ

INC News
0

बाड़मेर, जैसलमेर।

बाड़मेर-जैसलमेर सहित पूरे राजस्थान के लिए खुशी की बात हैं कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी को जगह मिली हैं। कैलाश चौधरी के अलावा जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं, लेकिन यह तीनों सांसद पिछले कार्यकाल में भी मंत्री ही थे, इनमें कैलाश चौधरी ही ऐसे नेता है, जो पहली बार लोकसभा पहुंचे है और सीधे केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे है।

केंद्र से बड़ा नेतृत्व मिलने पर कैलाश चौधरी ने जताया आभार

कैलाश चौधरी को अभी थोड़ी देर पहले पीएमओ से फोन कॉल आया और उन्हें मंत्री बनने का न्यौता भी मिला। कैलाश चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले में केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी और पीएम नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, साथ ही प्रदेश नेतृत्व को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने भी इसमें पूरा सहयोग किया।

कैलाश चौधरी ने कहा कि इन सब के अलावा में सबसे ज्यादा धन्यवाद तो बाड़मेर-जैसलमेर की जनता का देना चाहता हूं कि जिन्होंने मुझे जिताकर दिल्ली भेजा हैं। मुझे मिले इस पद की पूरी गरिमा के साथ इसकी शोभा बढ़ाऊंगा। मेरे ऊँपर जो भी विश्वास केंद्रीय नेतृत्व ने बनाया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default