राजस्थान के इन 2 सांसदों के पास आया PMO से फोन, दोनों को मिला केंद्रीय मंत्री पद

INC News
0

दिल्ली।

अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही हैं कि राजस्थान के दो और सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया हैं। न तक राजस्थान से 4 सांसदों को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा चुका है। अब जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भी पीएमओ से फोन कॉल आ गया हैं और उनको मंत्री पद का न्योता मिल गया हैं, उनके अलावा जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई हैं। 

हम आपको बता दे कि इन दोनों ही सांसदों को मोदी के पिछले कार्यकाल में भी मंत्री पद दिया गया। अब मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी इन सांसदों को मंत्री पद दिया गया। इनके अलावा बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल और बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी को भी मंत्री बनाया गया हैं।

आज पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा, यह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 6000 नेता, विपक्षी नेता, विदेशी नेता, फिल्मी स्टार, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगें। पीएम मोदी के साथ मोदी के मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी आज शाम को ही शपथ लेंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default