जैसलमेर, राजस्थान।
सोशल मीडिया पर एक video तेजी से वायरल हो रहा हैं, इस वीडियो में कुछ एक समाज के लोग अन्य लोगों को प्रताड़ित कर रहे है। यह वीडियो 23 मई का हैं, जिस दिन लोकसभा चुनावों का परिणाम आया। यह वीडियो जैसलमेर के नाचना थाने के भारेवाला गांव का हैं। यहां पर मोदी की जीत के बाद दलित समाज के कुछ युवक खुशी मना रहे थे और उन्होंने जीत की खुशी में पटाखें भी फोड़े थे।
उनकी खुशी में दखल देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग वहां एकत्र होकर दलितों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। जिसके कारण मामला काफी गड़बड़ा गया और मामला पुलिस थाने में पहुंच गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोपी बशीर खान का कहना हैं कि रमजान के महीने में पटाखें नहीं फोड़ सकते है। इस बात को लेकर यह मामला बढ़ा था। किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हैं।

Tnxx for comment