दिल्ली में नौजवानों और किसानों की पैरवी करूँगा- हनुमान बेनीवाल

INC News
0

दिल्ली।

नागौर जिले से सांसद बने हनुमान बेनीवाल शनिवार से ही दिल्ली में रुके हुए है, वो राजस्थान हाउस में ठहरे हुए है। राजस्थान हॉउस में भी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। बेनीवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में लोगों के हितों के लिए संघर्ष करता था, लेकिन अब दिल्ली में नौजवानों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ूंगा। 

बेनीवाल ने मंत्री पद के सवाल पर जवाब देते हए कहा कि मैं मंत्री पद के लिए कोई भागदौड़ नहीं कर रहा हूँ, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वयं विवेक हैं कि वो किसको मंत्री बनाएंगे और नहीं, मंत्री नहीं बनूंगा तो भी दिल्ली में हमारा संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। 

बेनीवाल ने जाट नेता के ऊँपर भी बयान देते हुए कहा कि जाट समाज का ही नहीं, सारे समाज का विकास होना चाहिए। हमें 36 कौम ने वोट दिया हैं और जिताकर दिल्ली भेजा हैं, इसलिए किसी जातिभेद और मतभेद को भुलाकर हमें सबका विकास करना है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default