चुनावों में मिली हार के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में लगातार दूसरी बार मिली कड़ी हार के बाद राजस्थान कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। दूसरी बार भी कांग्रेस राजस्थान में खाता नहीं खोलने की वजह से कांग्रेस खेमे में काफी उदासी हैं, वहीं कार्यकर्ताओं का भी मनोबल गिरा हुआ है। हाल ही में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सता में आई, लेकिन सिर्फ 5 महीने बाद कांग्रेस को इतनी बड़ी हार मिली हैं। 

यहाँ तक राजस्थान की जोधपुर सीट से 5 बार सांसद रह चुके, तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत जोधपुर से अपने बेटे को भी नहीं जितवा सके। वैभव गहलोत की यह हार भी काफी हैरानी करने वाली थी। बताया जा रहा हैं कि राहुल गांधी ने CWC मीटिंग में कहा मुख्यमंत्री पार्टी से ज्यादा अपने बेटों को तवज्जे ज्यादा दे रहे है।

अब कांग्रेस में होगा यह बड़ा बदलाव

इस हार पर कांग्रेस ने समीक्षा पूरी कर ली हैं, इसमें कांग्रेस के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात सामने आई हैं। उसके अलावा कई ऐसे नेता है, जिनके पास ही कई पदों का अधिकार हैं। अब मीटिंग में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अब एक पद एक व्यक्ति का सिद्धांत अपनाया जाएगा। मतलब एक व्यक्ति सिर्फ एक ही पद पर रह सकता हैं। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पद मिलनेलग जाएंगे।

अभी राजस्थान कांग्रेस में कई ऐसे विधायक हैं, जिनके पास एक से ज्यादा पद हैं। इसके अलावा गहलोत सरकार में भी कई ऐसे मंत्री भी हैं, जिनके पास अनेकों पद हैं। अब कांग्रेस यह पद छीनकर दूसरे कार्यकर्ताओं को देगी, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़े, साथ ही एक नया जोश भर जाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default