दिल्ली।
आज दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की आयोजित बैठक में सभी दलों ने भाग लिया। इस बैठक में एनडीए के नए घटक रालोपा ने भी भाग लिया। रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल इस बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुँचे। बैठक में सांसद बेनीवाल ने एनडीए ले सभी नेताओं से मुलाकात भी की। इसके बाद सांसद बेनीवाल ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस मुलाकात का एक video भी हमने नीचे दिखाया हैं, आप देख सकते हैं।
लोकसभा चुनावों के परिणाम के बाद आज एनडीए ने दिल्ली में अपने सभी घटक दलों की मीटिंग बुलाई, इस दौरान एनडीए ने अपने संसदीय दल का नेता चुना। इस दौरान एनडीए के सभी पदाधिकारियों ने पीएम मोदी को फिर से संसदीय दल का नेता चुना हैं। फिलहाल एनडीए में 42 घटक दल हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हैं और सभी क्षेत्रीय पार्टियां इसमें शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही इस एनडीए के चैयरमेन हैं।

Tnxx for comment