जिन लोगों ने बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी वोट नहीं दिया, उनके लिए भी चौधरी ने किया यह वादा

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

बाड़मेर-जैसलमेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने इस सीट से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की हैं। बाड़मेर से सांसद बने कैलाश चौधरी ने आजादी के बाद अब तक के सबसे ज्यादा वोट बाड़मेर सीट से लिये और चौधरी अब तक के सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले भी बन गए। कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया हैं।

वोट नहीं देने वालो के बारे में भी चौधरी ने कहा ऐसा

कैलाश चौधरी ने कहा कि अब मैं बाड़मेर जैसलमेर का जनप्रतिनिधि हूँ, इस नाते अब मुझे इस क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति में कोई भेदभाव नहीं रखना है। जिन 8,46,526 मतदाताओं ने मेरे पर विश्वास व्यक्त किया, उनके हितों के लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा और जिन 5,75, 745 लोग जो मुझ पर विश्वास करेंगें, मैं उनके लिए भी प्रयासरत रहूंगा। आप सभी मेरे अपने हो, मैं आप सभी के हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

दरअसल इस बात में कैलाश चौधरी का कहना हैं कि।जिन लोगों ने मुझे वोट देकर मेरे ऊँपर विश्वास बनाया, उनका विश्वास मैं कभी नहीं तोडूंगा और जिन लोगों ने वोट नहीं दिया उनका विश्वास मैं जीतूंगा, ताकि वो मुझे भविष्य में वोट करें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default