लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने शायराना अंदाज में कसा यह तंज

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

लोकसभा चुनावों में नागौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नागौर लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर कांग्रेस को हार मिली। परिणाम से पहले माना जा रहा था कि लाडनूं और परबतसर में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी, क्योंकि लाडनूं और परबतसर विधायक मिर्धा ले साथ तन-मन से चुनावों में लगे हुए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इन दोनों सीटों पर कांग्रेस बहुत नुकसान हुआ। चुनावो मिली हार के बाद मुकेश भाकर ने आज पहली बार बयान दिया।


शायराना अंदाज में विधायक मुकेश भाकर ने कहा ऐसा

विधायक मुकेश भाकर ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली हैं, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को दिए गए वोट का धन्यवाद भी दिया।इसके अलावा मुकेश भाकर में एक फोटो भी लगाया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'अभी गनीमत हैं सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूं, वो मुझको मुर्दा समझ रहा हैं, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं। वो कह रहा हैं कि कुछ दिनों में मिटा के रक दूंगा नस्ल तेरी, हैं उसकी आदत डरा रहा हैं, हैं मेरी फितरत डरा नहीं हूं।

विधायक मुकेश भाकर ने यह लाइन फेसबुक के जरिये साझा की, इस बयान को हम लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखते हैं, तो यह बात बहुत कुछ कह जाती हैं। क्योंकि लोकसभा चुनावों में एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल और विधायक मुकेश भाकर में काफी नोंक झोंक हुई थी। दोनों तरफ से कई विवादित बयान भी सामने आए थे। इस पोस्ट के जरिये विधायक मुकेश भाकर कई न कई अपने विरोधियों को जवाब देने की कोशिश की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default