जयपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों के बाद अब एक दिन बाद चुनाव परिणाम सामने आ जायेगा। मीडिया ने मतदान के बाद सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल भी जारी कर दिए है। इस एग्जिट पोल के अनुसार देश में एनडीए सरकार बना रही हैं। वहीं हम राजस्थान की बात करते हैं, तो यहां पर भी भाजपा ने पिछली बार की तरह बढ़त ली हैं। एग्जिट पोल के आधार पर राजस्थान में 20 से 22 सीटो पर भाजपा, वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई हैं।
इन तीन सीटों पर कांग्रेस की स्थिति सबसे मजबूत- Polls
1. बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा
इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई हैं। मानवेन्द्र सिंह पहले भाजपा के ही थे, लेकिन अब वो भाजपा में हैं। उनके पिता जसवंत सिंह राजस्थान के कदावर नेता रह चुके है। वहीं कैलाश चौधरी बायतु से विधायक रह चुके है। इस सीट पर exit polls ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई हैं। अब कौन इस सीट पर बाजी मारेगा, यह 23 मई को ही पता चलेगा।
2. टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा
इस सीट पर कांग्रेस के कदावर नेता नमोनारायण मीणा और भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया के बीच कड़ा मुकाबला है। इस सीट पर गुर्जर और मीणा के बीच सीधा संघर्ष है। नमोनारायण मीणा इस सीट पर 2009 में सांसद बने थे और गुर्जर नेता किरोडी सिंह बैंसला को हराया। 2014 में भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने बाजी मारी। इस सीट को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का गढ़ भी कहा जाता हैं। यहाँ ओर भी exit polls ने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताया हैं।
3. करौली-धौलपुर लोकसभा
इस सीट पर भाजपा के मनोज राजोरिया और कांग्रेस के संजय कुमार के बीच मुकाबला बना हुआ है। 2014 में इस सीट पर मनोज राजोरिया यहाँ से सांसद बने थे, वही 2009 में कांग्रेस के लाल बैरवा सांसद बने थे। इस सीट पर बसपा ने भी अपना उमीदवार को उतारा हैं। धौलपुर में बसपा की भी पकड़ हैं, लेकिन इस सीट को exit polls ने कांग्रेस के पक्ष में जाते हुए बताया हैं।

Tnxx for comment