दिल्ली।
आज दिल्ली में एनडीए ने अपने 42 घटक दलों को लेकर बड़ी बैठक बुलवाई, जिसमें सभी 42 दलों के नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक को लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले अहम माना जा रहा हैं। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी ने की। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से डिनर पार्टी भी आयोजित की गई। जेडीयू नेता नीतीश कुमार, शिवसेना के उद्वव ठाकरे सहित तमाम बड़े नेता इस बैठक में मौजूद रहे। यह बैठक दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित की गई थी।
राजस्थान से एकमात्र रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ने लिया बैठक में भाग
इस मीटिंग में राजस्थान से रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे, क्योंकि रालोपा ने एनडीए के घटक दल के रूप में सदस्यता ली हैं। हनुमान बेनीवाल शाम को जयपुर से दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में बेनीवाल ने पीएम मोदी, अमित शाह और विपक्षी दलों के नेताओ से भी मुलाकात की। बेनीवाल ने ट्विटर पर पीएम मोदी से मुलाकात की तसवीर भी शेयर की।

Tnxx for comment