दिल्ली।
आज पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा, यह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 6000 नेता, विपक्षी नेता, विदेशी नेता, फिल्मी स्टार, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगें। पीएम मोदी के साथ मोदी के मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी आज शाम को ही शपथ लेंगें।
बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल
वही राजस्थान के बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी को मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिल गई हैं, अभी कुछ देर पहले ही कैलाश चौधरी का नाम सामने आया हैं, हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया हैं कि कैलाश चौधरी को मोदी के मंत्रिमंडल में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी? लेकिन कैलाश चौधरी का नाम अब मोदी के मंत्रिमंडल के लिए नाम फिक्स हो गया हैं। हम आपको बता दे कि कैलाश चौधरी पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और उन्हें पहली बार मे ही केंद्रीय मंत्री बनाया गया हैं।
कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को 3 लाख से ज्यादा वोटों से पराजय किया है। कैलाश चौधरी के अलावा बीकानेर से सांसद अर्जुन लाल मेघवाल को भी मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया हैं। मेघवाल मोदी के पिछले कार्यकाल में भी मंत्री थे।

Tnxx for comment