कांग्रेस में मचा हाहाकार, अब कोई भी प्रवक्ता नहीं लेगा टीवी डिबेट में भाग

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा चुनावों में मिली कड़ी हार के बाद कांग्रेस वापस उभरने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर आज भाजपा दुबारा सरकार बनाने जा रही हैं, आज दिल्ली में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस अब हर राज्य में मिली हार पर गहराई से चिंतन कर रही हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो कांग्रेस को इतनी बुरी हार मिली।

कोई भी कांग्रेस प्रवक्ता अब नहीं होगा टीवी डिबेट में शामिल- सुरजेवाला

अब कांग्रेस ने एक बड़ा फैंसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अभी ट्वीट करके बताया कि अगले एक महीने तक कांग्रेस का कोई भी प्रवक्ता किसी भी टीवी डिबेट में भाग नहीं लेगा। सुरजेवाला ने टीवी चैनल और एडिटर से विनती भी की हैं कि कोई भी चैनल और एडिटर कांग्रेस के प्रवक्ता अपने शो में शामिल नहीं करे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default