दिल्ली।
आज पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा, यह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 6000 नेता, विपक्षी नेता, विदेशी नेता, फिल्मी स्टार, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगें। पीएम मोदी के साथ मोदी के मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी आज शाम को ही शपथ लेंगें।
अब तक इन मंत्रियों के पास फोन आया है
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में जो मंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अभी पीएमओ से फोन कॉल आना शुरू हो गया हैं। अभी तक रामदास अठावले, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी के पास फोन आया है। वही राजस्थान प्रदेश से अभी तक एक सांसद को फोन आया है और वो बीकानेर से सांसद अर्जुन लाल मेघवाल। अर्जुन मेघवाल मोदी के पिछले कार्यकाल में भी राज्य वित्त मंत्री थे। अर्जुन मेघवाल को मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री बनाया जा रहा हैं। पीएम मोदी आज मंत्री बनने वाले सभी सांसदों के साथ 04.30 बजे मीटिंग कर सकते है।
हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला हैं कि अर्जुन मेघवाल को कौनसा मंत्रालय मिला है? या इस बार भी वित्त मंत्रालय में उनको भार दिया जाएगा? अभी तक यह साफ नहीं हुआ है। अर्जुन मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा से लगातार सांसद बनते जा रहे है।

Tnxx for comment