राजस्थान के इस विधायक ने किया ऐसा काम, जो कोई नहीं करता, यह खबर जरूर पढ़ें

INC News
0

हनुमानगढ़, राजस्थान।

दिनोंदिन नेता आजकल चमचमाती गाड़ियों में घूमते हुए नजर आते हैं, धीरे-धीरे नेताओं का जुड़ाव जनता से कम ही होता जा रहा हैं। आजकल पैसे से अमीर लोग ही राजनीति में आगे तक जाते है, लेकिन इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए हम आपको एक ऐसा उदाहरण दिखा रहे हैं, जिस पर आप विश्वास नहीं करोगे। यह कोई छोटे मोटे नेता भी नहीं हैं, राजस्थान की एक विधानसभा से विधायक हैं। विधायक हमेशा जनता से जुड़े कार्यों को करते हुए दिखाई देते हैं।

जाने कौन हैं वो विधायक और ऐसा क्या काम किया है?

हम बात कर रहे राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां की। विधायक बलवान पूनियां ने कल बुधवार को मैन सड़क पर खड़े होकर सभी गाड़ियों को रुकवाना शुरू कर दिया और सभी गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाना शुरू कर दिया। विधायक खुद अपने हाथों से गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगा रहे थे। ताकि रात के समय मे सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।


रात के समय मे गाड़ियां आती हुई कम दिखाई देती हैं, लेकिन जब रिफ्लेक्टर लगा हुआ होगा तो दूर से ही गाड़ियां दिखाई दे जाती हैं। इसलिए विधायक बलवान पूनियां ने सड़क पर जा रहे हर दुपहिया, चौपहिया वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाए, ताकि भविष्य में होनी वाली दुर्घटना से बचा जा सके। आप तस्वीरों में आसानी से देख सकते हैं कि कैसे एक विधायक आमजन की गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगा रहा हैं।

क्या ऐसा आमजन से जुड़ा हुआ काम और आमजन के हितों को देखते हुए किसी भी विधायक को ऐसे करते आपने पहले देखा हैं? लेकिन भादरा विधानसभा से विधायक बलवान पूनियां हर दिन ऐसा काम करते हुए दिखाई दे जाते है। बलवान पूनियां पहली बार विधायक चुने गए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default