अमित शाह को संगठन से निकालकर मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल, यह मंत्रालय मिल रहा हैं शाह को

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा अपनी पूरी सरकार बनाने जा रही हैं और पीएम मोदी के साथ सभी मंत्री शपथ लेने के जा रहे है। यह शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को होने जा रहा हैं। एनडीए के सभी सांसदों ने पीएम मोदी को संसदीय नेता चुन लिया है। अब पीएम मोदी अपना मंत्रिमंडल बनाने जा रहे हैं। इस मंत्रिमंडल पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं कि आखिर पीएम मोदी किस सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगें।


अमित शाह को गृह मंत्रालय देने पर विचार, साथ मे मिल सकता हैं वित्त मंत्रालय

वही इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गांधीनगर से लोकसभा चुनाव जीतकर लोकसभा म पहुंचे है, इसलिए अमित शाह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह संगठन में रहना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी उनको मंत्रिमंडल में लाना चाहते है और यही इच्छा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की हैं। अमित शाह ने पिछले सालों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई हैं, इसके लिए पीएम मोदी उनको तोहफा देना चाहते है।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया जा रहा हैं, मतलब अमित शाह को भारत के गृहमंत्री बनाया जा रहा हैं। वही उनके अलावा वित्त मंत्री पर भी अमित शाह पर विचार किया जा रहा हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे अरुण जेटली ने आज इस्तीफा दे दिया हैं। अब अमित शाह को वित्त मंत्री का भी भार दिया जा सकता हैं। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। आज देर रात तक मंत्रिमंडल की पुरी स्थिति साफ हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default