जयपुर, राजस्थान।
आज राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई, यह बैठक राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बुलाई थी, इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक दोपहर में आयोजित की गई और उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और इस बैठक के बारे में चर्चा की।
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने रहे, इसके लिए पारित किया प्रस्ताव
आज हुई बैठक में राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने पीसीसी की बैठक में सभी पदाधिकारियों के सामने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने के लिए प्रस्ताव पारित किया, इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बैठक को सम्बोधित किया, साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का भी प्रयास किया। वही पायलट ने कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का बना रहना बेहद जरूरी हैं।
हंगामे की आशंका थी, लेकिन शांतिपूर्ण हुई बैठक
इस बैठक से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक में काफी हंगामा हो सकता हैं और कई पदाधिकारी अपना इस्तीफा भी सौंप सकते है, लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। दरअसल इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा नहीं की गई और हंगामा करने वाले नेताओं को पहले से पाबंद कर दिया गया। इसलिए इस बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ और शान्तिपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में सचिन पायलट ने सभी नेताओं, विधायक और पदाधिकारीयों को जनता से जुड़े रहने की बात कही, जनता के बीच मे जाकर जनता से जुड़ने की बात कही। पायलट ने कहा कि यह कोई अंतिम चुनाव नहीं था, इसके बाद भी चुनाव होंगे और इस बार कांग्रेस मजबूती के साथ उतरेगी।



Tnxx for comment