जयपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों के परिणाम आने में अब सिर्फ एक ही दिन बाकी रह गया हैं। कल शाम तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। इस बीच ओलम्पियन और जयपुर ग्रामीण सीट से प्रत्याशी कृष्णा पूनियां ने एक बड़ा दावा किया हैं। कृष्णा पूनियां ने कहा हैं कि बीजेपी व गोदी मिडिया कितनी अफ़वाये फैलाये कल जाना तय है और देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी तय है।
हम आपको बता दे कि कृष्णा पूनियां ने इस बार जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा नेता और केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने चुनाव लड़ा हैं। कृष्णा पूनियां ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में चूरू जिले के सादुलपुर से विधानसभा चुनाव जीता हैं।

Tnxx for comment