दिल्ली के Tik-Tok सुपरस्टार मोहित मोर की हत्या, इस तरह की आरोपियों ने की हत्या

INC News
0

दिल्ली।

Tik Tok पर सुपरस्टार बने मोहित मोर की कल नजफगढ़ में हत्या कर दी गई, मोहित मोर tik tok पर काफी फेमस सेलेब्रिटी थे। उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर भी थे। मोहित मोर की कल दिन दहाड़े फोटोकॉपी की दुकान पर बदमाशों ने गोली मार के हत्या कर दी। बदमाशो ने एक के बाद एक 13 गोली मोहित मोर को मारी। आनन फानन में मोहित मोर को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने मोहित मोर को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

मोहित मोर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। इस घटना के बाद आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गए है, जिनमे से दो आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ है, वहीं एक बदमाश साफ साफ दिखाई दे रहा हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए थे। पुलिस ने मोहित मोर की आईडी और टिक टॉक पर आए कमेंट की भी जांच की हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती दौर में यह मामला निजी दुश्मनी और पैसों का लग रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default