मोदी और गहलोत सरकार बैंकों के पक्ष में, किसान आत्महत्या कर रहे हैं- बलवान पूनियां

INC News
0

हनुमानगढ़, राजस्थान।

कल राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले में एक किसान ने कर्ज के बोझ के चलते जिला कलेक्टर के परिसर में आत्महत्या कर ली। किसान के द्वारा जिला कलेक्टर परिसर में आत्महत्या करना प्रशासन पर सवाल खड़ा करता हैं। आत्महत्या करने वाले किसान पर 7 लाख का कर्ज था, कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बैंक वालो ने किसान के घर जाकर किसान को परेशान किया और मुकदमा दर्ज करवाने को भी कहा। परेशान किसान ने आत्महत्या करके अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

मोदी और गहलोत सरकार बैंकों के पक्ष में हैं- बलवान पूनियां

इस घटना के बाद हनुमानगढ़ जिले के भादरा से विधायक और किसान नेता कॉमरेड बलवान पूनियां ने मोदी और गहलोत को आड़े हाथ लिया है। बलवान पूनियां ने कहा कि किसानों से बैंक वसूली का तरीका खतरनाक होता जा रहा है बैंकों के पक्ष में खड़ी है मोदी व गहलोत सरकार।

इसके साथ ही विधायक बलवान पूनियां ने किसानों को संघर्ष करने को कहा, बलवान पूनियां का कहना है कि आत्महत्या करना कोई उपाय नही, इस से अच्छा किसानों को संघर्ष करना चाहिए।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default